छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब मोबाइल से ही होगा किराएदार और कर्मचारियों का सत्यापन, थाने जाने की झंझट खत्म

रायपुर

अब किराएदार और घरेलू कर्मचारी की पृष्ठभूमि जांचने थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सत्यापन प्रक्रिया को आसान बनाने ‘समाधान ऐप’ शुरू किया है। मकान मालिक मोबाइल से ही किराएदार, घरेलू सहायक, चालक, देखभाल करने वाले कर्मचारी और अन्य लोगों की जानकारी पुलिस को ऑनलाइन दे सकेंगे।

नाम, पता और जरूरी दस्तावेज दर्ज करने के बाद पुलिस अपने अभिलेखों के आधार पर सत्यापन करेगी। दरअसल, घरेलू कर्मचारियों और किराएदारों का सत्यापन नहीं होने से कई बार आपराधिक घटनाओं की जांच में पुलिस को परेशानी होती है।

Related Articles

रायपुर में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग घरों तक पहुंच गए। मोवा में 70 लाख रुपये की चोरी और 2022 में एक हत्या के आरोपित के बावर्ची बनकर अधिकारी के घर रहने का मामला इसकी गंभीरता बताता है। अब डिजिटल सत्यापन से पुलिस के पास संबंधित व्यक्ति की जानकारी पहले से रहेगी और जरूरत पड़ने पर जांच भी तेजी से हो सकेगी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button