देश

लाल किले रवाना होने से पहले PM मोदी ने खिलाया चारा-दाना, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरों को दाना और गायों को चारा खिलाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है. वीडियो की शुरुआत में पीएम गायों को चारा खिला रहे हैं और फिर वे दो मोरों को दाना खिला रहे हैं.

यह वीडियो प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग का है. वीडियो कल का है. वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि इन दोस्तों को खाना खिलाना उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है. उन्होंने आगे लिखा कि कल इन्हें अहसास हो गया था कि वे जल्दी निकल रहे हैं इसलिए वे उनके लाल किले जाने से पहले ही वहां पहुंच गए.

यह वीडियो लाल किले पर ध्वजारोहरण के लिए रवाना होने से पहले का है. पहले भी प्रधानमंत्री मोदी गाय को चारा और मोरों को दाना खिलाते हुए वीडियो साझा कर चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी अक्सर गायों को चारा खिलाते हुए वीडियो शेयर करते हैं. उनके पास पुंगनूर नस्ल की गाय हैं. यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की एक प्राचीन और दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की मवेशी मानी जाती है. मकर संक्रांति के मौके पर प्रधानमंत्री ने इन्हें चारा खिलाने का एक वीडियो शेयर किया था.

कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ने बताया था कि उनके आवास पर इस नस्ल की गाय के बछड़े का जन्म हुआ था. इसका नाम प्रधानमंत्री ने 'दीपज्योति' रखा था.

साल 2020 में भी प्रधानमंत्री ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे मोर को दाना खिलाते हुए नजर आए थे. यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ था.

पीएम मोदी के मोरों को दाना खिलाने के वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button