छत्तीसगढ़

प्रयागराज में हुआ तीजनबाई की अस्थियों का विसर्जन, गनियारी में आज देंगे अंतिम श्रद्धांजलि

भिलाई नगर.

पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का अस्थि विसर्जन संगम प्रयागराज में उनके सुपुत्र दिलहरण पारधी ने 13 जुलाई को किया। इस दौरान उनके परिजन उपस्थित थे। 14 जुलाई को गनियारी में विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

फ्रांस से और जर्मनी से शोकाकुल परिवार के लिए शोक संदेश भी पठन किया गया। प्रयागराज में संगम में तीजनबाई की अस्थि का विधिवत विसर्जन किया गया। मंझले बेटे दिलहरण, झकेश्वर, राजू देशमुख, मंतराम वर्मा, सौरभ पारधी, तीजन बाई के पूर्व सचिव धन्नूलाल सिन्हा, पूर्व सचिव मनहरण सार्वां आदि ने अस्थि विसर्जन किया।

इस दौरान उत्तर मध्य संस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक डॉ मुकेश उपाध्याय, सारथी ग्रुप नई दिल्ली से राजीव सेठी, भगवान साहू, अभिलाष नारायण, वरिष्ठ रंगकर्मी अजय मुखर्जी, वरिष्ठ रंगकर्मी बीना सिंह, आश्रय द्विवेदी, मधु पांडे, स्वाति निरखी, उदय चंद्र परदेसी, रत्नेश दुबे, डॉक्टर धनंजय चोपड़ा डॉ. आकांक्षा पाल, कल्पना सहाय कार्यक्रम सलाहकार एनसीडीसी आदि उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button