बिहार

पानी टैंकर से नदी सफाई तक, लातेहार विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी

लातेहार
 पंडित दीनदयाल भवन लातेहार में शुक्रवार को नगर पंचायत लातेहार बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने की।

बैठक में नगर क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा करते हुए सात बड़ी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

इनमें पानी टैंकर, स्प्रिंकलर मशीन, टोइंग मशीन, ट्रैक्टर समेत अन्य आवश्यक संसाधनों की खरीद शामिल है। बैठक में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) योजना पर विस्तार से चर्चा की गई और इसके क्रियान्वयन को भी मंजूरी दी गई।

वहीं, जायत्री नदी की सफाई के लिए विशेष विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराने का निर्णय लिया गया, ताकि नदी की नियमित और प्रभावी सफाई कराई जा सके। बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

इसके अलावा डुडवा और थाना चौक स्थित टेंपो स्टैंड की बंदोबस्ती, थाना चौक के समीप सब्जी बाजार की बंदोबस्ती तथा नगर क्षेत्र में बेहतर यातायात एवं बाजार व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने नगर विकास से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी अपने सुझाव दिए।

बैठक में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, वार्ड सदस्य इंद्रदेव उरांव, गुड़िया सिन्हा, संयुक्ता कुंवर, मनोज दास, नसरूद्दीन अंसारी, मनोज प्रसाद, मुस्तरी बीबी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में लिए गए निर्णयों को जल्द धरातल पर उतारने पर सहमति बनी, ताकि नगर वासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button