
अच्छी पेड इंटर्नशिप ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर आ गया है। आधार जारी करने वाली सरकारी संस्थान UIDAI ने पेड इंटर्नशिप निकाली है। यह अपॉर्चुनिटी उन लोगों के लिए अच्छा चांस हो सकती है, जो बड़ी कंपनी में अपने करियर बनाना चाहते हैं। इस इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में जो भी कैंडिडेट्स UIDAI की इंटर्नशिप पाने के इच्छुक हैं, उन्हें लास्ट डेट या इससे पहले ही एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।
यूआईडीएआई ने पीएचडी 2026 इंटर्न की यह हायरिंग अपने बैंगलुरु स्थित टेक्नोलॉजी सेंटर के लिए शुरू की है। जिसमें बायोमेट्रिक डोमेन और एचआर फील्ड के लिए कैंडिडेट्स को चुना जा रहा है। एआई, डीप लर्निंग एल्गोरिदम, कंप्यूटर विजन, वर्कफोर्स एनालिटिक्स जैसी चीजों में रिसर्च करने और काम सीखने में जिन उम्मीदवारों की रुचि है खासकर उनके लिए इस इंटर्नशिप में अच्छी संभावनाएं हो सकती हैं।
UIDAI इंटर्नशिप के लिए योग्यता, स्किल सेट
कैंडिडेट मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस, IT एक्ट और डेटा प्राइवेसी, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल इकोनॉमी, ब्लॉकचेन, क्वांटम कंप्यूटिंग, कंप्यूटर विजन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, बिग डेटा एनालिटिक्स और डिजाइन, क्लाउड, पब्लिक पॉलिसी और मैनेजमेंट या अन्य संबंधित फील्ड में PhD/रिसर्च कर रहे हों। साथ में ये डोमेन के मुताबिक नीचे बताई स्किल भी रखते हों।
बायोमेट्रिक डोमेन: डीप लर्निंग मॉडल्स में अनुभव, फेस मैचिंग,फिंगरप्रिंट मैचिंग और ऐसे ही कामों के लिए कंप्यूटर विजन की नॉलेज। इसी डोमेन में रिसर्च वर्क किया हो।
ह्यूमन रिसोर्स (HR): डेटा-संचालित टैलेंट एक्विजिशन मॉडल, वर्कफोर्स एनालिसिस, इंस्टीट्यूशनल ट्रेनिंग फेमवर्क और रिटेंशन स्ट्रेटजी का वर्क एक्सपीरियंस हासिल किया हो।
इंटर्नशिप के लिए PhD/रिसर्च सुपरवाइजर से रिकमेंडेशन लेटर भी होना चाहिए। वहीं जो कैंडिडेट्स पहले से पीएचडी/रिसर्च फेलोशिप/वित्तीय लाभ/स्टाइपेंड ले रहे हैं, उन्हें केवल गैप अमाउंट दिया जाएगा।
सेलेक्शन कैसे होगा?
यूआईडीएआई इंटर्नशिप पॉलिसी के मुताबिक इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन डिप्टी डायरेक्टर जनरल के जरिए किया जाएगा। इसके अलावा सेलेक्शन कमिटी भी बनाई जा सकती है, जो आवेदन की जांच करके उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करके आवश्यक्ता के मुताबिक ऑफलाइन या वर्चुअल इंटरव्यू आयोजित कर सकती है। किसी भी तरह के रिटन एग्जाम संबंधित जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इंटर्नशिप के लिए लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन संबंधित अंतिम फैसला डीडीजी या चयन समिति के जरिए ही किया जाएगा।
Adhaar UIDAI इंटर्नशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?
इस इंटर्नशिप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
सबसे पहले UIDAI वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। आप सीधे ऊपर टेबल में दिए लिंक पर भी जा सकते हैं।
लिंक पर जाने के बाद आपके सामने गूगल फॉर्म खुल जाएगा। इसके ऊपर Internship Application Form-2026 लिखा हुआ होगा।
अब अपनी ईमेल आईडी, नाम, पता, फोन नंबर, पिता का नाम, जन्मतिथि, योग्यता, कोर्स ज्वाइनिंग की तारीख, डोमेन एरिया,ब्रांच, कॉलेज का नाम, यूनिवर्सिटी का नाम, कोर्स स्टेटस, पीएचडी पूरी होने का महीने का साल भरकर Next करें।
इसके बाद बाकी की डिटेल्स भी फिल करें। ध्यान रखें कि अगर आप बतौर पीएचडी कैंडिडेट अप्लाई कर रहे हैं, तो अपनी रिसर्च स्टेटमेंट/कवर लेटर भी फॉर्म में शेयर करना होगा।
इसके अलावा फोटो के साथ अपना सीवी tech-internship@uidai.net.in पर मेल करें।






