छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ईवी टेक्नोलॉजी लैब का किया निरीक्षण, युवाओं को आधुनिक तकनीक में दक्ष बनने का दिया संदेश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जोरा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज पहुंचकर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) टेक्नोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी सीखने की प्रक्रिया और प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल तकनीक भविष्य का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। युवाओं को इस आधुनिक तकनीक में दक्ष बनकर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के अन्य युवाओं को भी इस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक युवा तकनीकी रूप से सक्षम बन सकें।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ईवी टेक्नोलॉजी से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण लैब, आधुनिक उपकरणों तथा उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और संसाधनों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन भी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button