छत्तीसगढ़रायपुर

स्मृति पुस्तकालय योजना को मिला जनसहयोग, पटवारी संघ ने दान की प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देशानुसार जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना को समाज के विभिन्न वर्गों का लगातार सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को रायपुर राजस्व पटवारी संघ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी पुस्तकों का दान जिला प्रशासन को किया।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पुस्तकें ग्रहण करते हुए राजस्व पटवारी संघ के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्मृति पुस्तकालय योजना जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो रही है।

कलेक्टर ने बताया कि योजना के तहत अब तक लगभग 14 हजार पुस्तकें दान की जा चुकी हैं। इन पुस्तकों का लाभ बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों को मिल रहा है, जो आर्थिक कारणों से महंगी पुस्तकें खरीदने में सक्षम नहीं हैं। यह पहल युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम में रायपुर राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री कमलेश तिवारी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़कर पुस्तक दान करने की अपील की, ताकि शिक्षा और ज्ञान के इस महायज्ञ को और अधिक मजबूती मिल सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button