
फ्रेशर कैंडिडेट्स जो काफी टाइम से जॉब की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के साथ करियर बनाने का शानदार अवसर मिल रहा है। आरबीआई को यंग प्रोफेशनल्स की जरूरत है, इसके लिए बैंक की तरफ से हाल ही में नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। एप्लिकेशन प्रोसेस भी स्टार्ट हो चुके हैं।
आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल की यह हायरिंग पेमेंट इकोसिस्टम, एआई, डाटा एनालिसिस, फाइनेंशियल मार्केट समेत अलग-अलग 12 फील्ड के लिए निकाली है। इन सभी को सेंट्रल ऑफिस डिपार्टमेंट में काम करना होगा। बतौर यंग प्रोफेशनल आरबीआई में यह अनुभव आपके करियर को एक उड़ान दे सकता है।
RBI Young Professional Jobs 2026: फील्ड वाइज वैकेंसी
आरबीआई की यह वैकेंसी अलग-अलग जॉब एरिया में निकाली है। साथ में सभी का पोस्ट कोड भी दिया गया है। आप जिस भी पद के लिए अप्लाई कर करेंगे उसकी पोस्ट की जानकारी आपको भरनी होगी।
आरबीआई यंग प्रोफेशनल के लिए योग्यता
पोस्ट वाइज शैक्षिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। जिसके मुताबिक ही कैंडिडेट्स आवेदन के पात्र होंगे।
साइबर सिक्टोरिटी- साइबर सिक्योरिटी/इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/डाटा साइंस/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री या समकक्ष डिग्री।
पॉलिसी एनाटिक्स- कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.ई/बीटेक/एमई/एमटेक या स्टेटिक्स/डाटा साइंस में मास्टर्स की डिग्री।
क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबल फाइनेंस- क्लाइमेट चेंज स्टडीज/एनवायरमेंटल साइंस/एनवायरमेंटल मैनेजमेंट/क्लाइमेट फाइनेंस/सस्टेनेबल स्टडीज/इकोनॉमिक्स/फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स/फाइनेंस/बैंकिग एंड फाइनेंस आदि में मास्टर्स की डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री अच्छे एकेडमिक परफॉर्मेंस के साथ हासिल की हो।
पेमेंट इकोसिस्टम- इकोनॉमिक्स/स्टेटिक्स/फाइनेंस/कॉमर्स/पब्लिक पोलिसी/डाटा एनिलिसिस में पोस्ट ग्रेजुएट या बी.ई/बीटेक/एमई/एमटेक या चार्टेड अकाउंटेंट किया हो।
पॉलिसी एंड रिसर्च- इकोनॉमिक्स में मास्टर्स या पीएचडी जिसमें कम से कम एक पेपर मैथिमेटिक्स या स्टेटिक्स, इकोनॉमिक्स का पढ़ा हो।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- टेक्निकल/ आर्फिशियल इंटेलिजेंस में प्रोफेशनल डिग्री/कंप्यूटर साइंस/पब्लिक पॉलिसी/डाटा साइंस/संबंधित फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री।
डाटा एनिलिसिस- स्टेटिक्स/इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन।
एज लिमिट- कैंडिडेट की उम्र कम से कम 21 साल और 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एज लिमिट 06 जुलाई 2026 के आधार पर काउंट की जाएगी।
आरबीआई यंग प्रोफेशनल की मंथली सैलरी
आरबीआई यंग प्रफेशनल को कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर 3 साल की सीमित अवधि के लिए हायर कर रहा है, काम फुल टाइम करना होगा। हालांकि इसे अधिकतम 5 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान कैंडिडेट्स को फिक्स्ड ₹1,50,000 स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य किसी भी तरह का वेतन भत्ते नहीं दिए जाएंगे। जॉब लोकेशन मुबंई होगी। इस पोस्ट के लिए सेलेक्ट होने पर कैडिडेटस को संभावित तौर पर अगस्त-अक्टूबर 2026 में ज्वाइन करना होगा।
RBI Young Professionals Notification 2026 PDF
RBI यंग प्रोफेशनल के लिए कैसे अप्लाई करें?
आरबीआई यंग प्रोफेशनल रिक्रूटमेंट में जो कैंडिडेट्स अप्लाई करना चाहते हैं, वो इसके लिए नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट या सीधे opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
यहां आपको Engagement of Young Professionals in Reserve Bank of India का टाइटल नजर आएगा।
इसके बाद आपको भर्ती का नोटिफिकेशन नजर आएगा। इसमें एप्लिकेशन फॉर्म का परफॉर्मा आपको नजर आएगा।
इसका प्रिंट आउट निकाल लें। अब आप जिस भी पोस्ट पर अप्लाई कर रहे हैं, उसका नाम, विज्ञापन संख्या, तारीख लिखें। अब एप्लिकेंट डिटिल्स में अपना नाम, जन्मतिथि, जेंडर, पिता का नाम, माता का नाम, विवाह की स्थिति, परमानेंट एड्रेस, कम्युनिकेशन एड्रेस, आधार कार्ड नंबर, पैन नंबर, कॉन्टेक्ट नंबर, ईमेल आईडी अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, अगर अनुभव है, तो उसकी जानकारी भी दे सकते हैं। अगर आप फ्रेशर हैं, तो अनुभव वाला बॉक्स खाली छोड़ दें।
इसके बाद नीचे डेक्लेरेशन, हस्ताक्षर, नाम और जगह लिखकर अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
अब फॉर्म को स्कैन करें, इसके साथ अपना सीवी, पढ़ाई की सभी मार्कशीट, डिग्री, स्टेटमेंट, एकडमिक या पॉलिसी राइटिंग, रिफरेंस या रिकमेंडेशन लेटर को स्कैन करके पीडीएफ फॉर्मेट में बदलें। अब इसे yphrmdco@rbi.org.in पर भेज दें।
आरबीआई यंग प्रोफेशनल की इस भर्ती में अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद ईमल किए गए फॉर्म पोस्ट के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
सेलेक्शन कैसे होगा?
आरबीआई इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिमनरी स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफेशन और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। बैंक वैकेंसी की संख्या को देखते हुए सीमित संख्या में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुला सकती है। जो कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, उन्हें ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी जाएगी






