Uncategorizedछत्तीसगढ़

युवा क्रिकेटर आयुष पांडे का सम्मान, इंडिया ‘A’ टीम में चयन पर जिला प्रशासन ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर के होनहार युवा क्रिकेटर आयुष पांडे के इंडिया ‘A’ टीम में चयनित होने पर उन्हें शॉल, प्रेरक पुस्तक एवं प्रतीकात्मक बल्ला भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने आयुष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि रायपुर जिले एवं पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है

।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि खेल के क्षेत्र में लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। आयुष पांडे ने अपनी प्रतिभा और संघर्ष के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

इस अवसर पर संबित मिश्रा एवं कुमार बिश्वरंजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आयुष का अभिनंदन किया। अधिकारियों ने कहा कि आयुष भारतीय टीम के लिए खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने भी आयुष पांडे की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवा खिलाड़ियों के लिए यह सम्मान समारोह प्रेरणा और उत्साह का संदेश लेकर आया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button