
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सचिव राहुल भगत ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के साथ कलेक्टोरेट स्थित कॉल सेंटर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कॉल सेंटर में आने वाले आम नागरिकों के फोन कॉल तथा उनकी समस्याओं के समाधान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि कॉल सेंटर 24×7 संचालित किया जा रहा है, जहां आम नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रेषित की जाती हैं। इसके पश्चात संबंधित अधिकारी आवेदकों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं।
सचिव श्री राहुल भगत ने कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।






