फिल्म जगत

किंग चार्ल्स ने इदरीस एल्बा को नाइटहुड से किया सम्मानित, विंडसर कैसल में हुआ भव्य समारोह

 अभिनेता  इदरीस एल्बा को 'नाइटहुड' की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह समारोह विंडसर कैसल लंदन में 2 जून को आयोजित हुआ था। इस खास मौके पर एल्बा के अलावा कई हस्तियों को भी सम्मानित किया। इनमें जेन टोरविल, क्रिस्टोफर डीन, मीरा स्याल भी शामिल थीं।

सेवाओं के लिए किए गए सम्मानित
'हाइजैक' स्टार  इदरीस एल्बा को किंग चार्ल्स  ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की। लंदन में समारोह में राजा चार्ल्स ने  कार्यकर्ता, संगीतकार, और अभिनेताओं को नाइट की उपाधि से सम्मानित किया। इसी मौके पर एड्रिस को युवाओं के लिए उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए 'नाइटहुड' इस सम्मान से नवाजा गया। इसके बाद एड्रिस एल्बा ने सोशल मीडिया पर राजपरिवार के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'हम इसके लिए आभारी हैं। हमारा काम इसी तरह चलता रहेगा।'

कंधो पर शाही तलवार का स्पर्श
ब्रिटेन के शाही परिवार के राजा चार्ल्स ने इस समारोह में जब  इदरीस एल्बा को सम्मानित किया। तब वह शाही परिवार के सम्मान में घुटनों पर बैठ गए। इसके बाद राजा चार्ल्स ने उनके कंधों पर उनकी तलवार पर स्पर्श करके उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इन खूबसूरत पलों की तस्वीर राजपरिवार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'विंडसर कैसल में राजा द्वारा आयोजित आज के सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई।'
 
किंग चार्ल्स से एल्बा की दूसरी मुलाकात
अभिनेता इदरीस एल्बा और किंग चार्ल्स की यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले वह किंग ट्रस्ट के साथ अपने काम के सिलसिले में बकिंघम पैलेस में एक गार्डन पार्टी में भी शामिल हुए थे। एक्टर ने कला के क्षेत्र में 18 साल की उम्र में की थी। जिसके लिए उन्हें किंग ट्रस्ट ने मदद की थी। एक मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उनके लिए  युवाओं और उनकी समस्याओं के लिए आवाज उठाने के लिए सम्मानित होना बड़ी बात है।
 
इदरीस एल्बा के साथ यह हस्तियां भी सम्मानित
एक्टर  इदरीस एल्बा के साथ जेन टोरविल और क्रिस्टोफर डीन के डेमहुड और नाइटहुड से सम्मानित किया गया, अभिनेत्री और लेखिका मीरा स्याल को डेमहुड से नवाजा गया। इंटरटेंनर पॉल इलियट को एमबीई (ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट आदेश के सदस्य) का सम्मान मिला। बेट्टी ब्राउन को न्याय के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए ओबीई (ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट आदेश के अधिकारी) से सम्मानित किया गया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button