फिल्म जगत

पाकिस्तान में छाई Dhurandhar 2, जबरदस्त व्यूअरशिप से Netflix सर्वर पर पड़ा असर

मुंबई 

पाकिस्तान में आदित्य धर ने एक बार फिर अपनी फिल्म से बड़ा धमाका कर दिया है. दिसंबर में आई धुरंधर के बाद, इसके दूसरे पार्ट को भी वहां खूब पसंद किया जा रहा है. सरकार के बैन के बावजूद, धुरंधर द रिवेंज पाकिस्तान में ओटीटी पर छा चुकी है. ये दावा हम नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तानी कर रहे हैं। 

एक कंटेंट क्रिएटर माविया उमेर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो डाला है, जिसमें उनके पीछे टीवी स्क्रीन पर नेटफ्लिक्स का होम पेज है. उसपर धुरंधर 2 नंबर 1 पर नजर आ रही है. क्रिएटर का दावा है कि पाकिस्तान में आदित्य धर की फिल्म रिलीज होते ही सबसे बड़ी फिल्म बन गई। 

धुरंधर द रिवेंज ने किया धमाका

उनका कहना है, 'पाकिस्तान में धुरंधर (द रिवेंज) नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. हम सब पाकिस्तानी तो बोल रहे थे कि ये एक झूठी फिल्म है, मतलब ये क्या कर दिया रणवीर सिंह और आदित्य धर ने. आखिरी बार पाकिस्तान में किसी फिल्म को लेकर इतना क्रेज था, वो मनी हाइस्ट और स्क्विड गेम थी. लेकिन पिछले 24 घंटों के अंदर धुरंधर को 200 मिलियन पाकिस्तानियों ने देखा है. अब हम सभी को मालूम है कि रणवीर सिंह का किरदार झूठा है. लेकिन आदित्य धर ने उसे जिस तरह दिखाया है, वो देखकर हमें भी यकीन हो गया कि भई, रणवीर सिंह पाकिस्तान आया था. कमाल ही कर दिया है, अब मैं इस इंतजार में हूं कि ये कब नंबर 1 से हटेगी। 

माविया उमेर फारूकी ने इस वीडियो से पहले एक वीडियो और पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान में धुरंधर द रिवेंज ने नेटफ्लिक्स क्रैश कर दिया था. उनका दावा था कि फिल्म स्ट्रीम होती ही 12 बजे इसे देखने बैठ गए थे. एक साथ फिल्म इतने लोगों ने चला दी जिससे नेटफ्लिक्स के सर्वर क्रैश हो गए। 

बता दें कि धुरंधर पाकिस्तान समेत गल्फ देशों में भी बैन थी. मगर इसने उसके बावजूद वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का किया था. अब इसका दूसरा पार्ट इंडिया में 4 जून को जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होना शुरू होगा, जिसे 5 जून को स्ट्रीम किया जाएगा। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button