छत्तीसगढ़रायपुर

जनगणना ड्यूटी के दौरान घायल शिक्षिका से कलेक्टर ने की मुलाकात

रायपुर। भारत की जनगणना 2027 के कार्य के दौरान घायल हुईं शिक्षिका श्रीमती माधुरी विश्वास से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। कलेक्टर ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन की तत्परता से श्रीमती विश्वास को तत्काल एमएमआई नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button