छत्तीसगढ़रायपुर

आम जनता को न हो परेशानी, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ऑयल कंपनियों एवं पेट्रोल पंप डीलर्स की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नागरिकों को घबराकर पैनिक-बाईंग करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सामान्य रूप से ईंधन की खरीदी करें।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि डिपो से पेट्रोल पंपों तक पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति का समय बढ़ाया गया है। साथ ही शहर में ईंधन टैंकरों की आवाजाही अब 24 घंटे जारी रहेगी, ताकि सभी पंपों पर नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा सके।

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं डीलर्स को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, अनावश्यक भंडारण या उपभोक्ताओं को परेशान करने जैसी शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं कालाबाजारी या कृत्रिम कमी पैदा करने की सूचना मिले तो तत्काल कलेक्टर कॉल सेंटर के नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर जानकारी दें।बैठक में ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधि, पेट्रोल पंप संचालक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button