अजब-गजबछत्तीसगढ़देशरायपुर

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत रायपुर में संरक्षित की गईं तमिल भाषा की 8 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां

रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आह्वान पर संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन एवं दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर निवासी पंडित शिवरामानंद के पास संरक्षित तमिल भाषा की 8 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियों का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण किया गया है।

इन पांडुलिपियों को भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा इन दुर्लभ हस्तलिखित दस्तावेजों का अध्ययन एवं सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों तक हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा सुरक्षित पहुंच सके।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस महत्वपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन भारतीय संस्कृति, साहित्य और प्राचीन ज्ञान को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को भी अपने पास उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।जिला प्रशासन द्वारा मिशन के तहत जिले में उपलब्ध प्राचीन एवं दुर्लभ पांडुलिपियों की पहचान, संरक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

Related Articles

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button