छत्तीसगढ़रायपुर

मिशन वात्सल्य योजनाओं की समीक्षा, किशोर न्याय बोर्ड के रिकॉर्ड रूम हेतु 8.5 लाख स्वीकृत

रायपुर, 13 मई।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मिशन वात्सल्य योजनाओं की प्रगति और बच्चों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किशोर न्याय बोर्ड के रिकॉर्ड के सुरक्षित संधारण के लिए रिकॉर्ड रूम निर्माण हेतु 8.5 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड के व्यवस्थित रख-रखाव से कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।

बैठक में माना स्थित बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां 4 होमगार्ड जवानों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बच्चों की सुरक्षा और देखभाल से जुड़े सभी कार्य संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ किए जाएं।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button