बिहार

देशभर में 14 मई को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल? सायरन सुनते ही बंद करनी होंगी लाइटें

पूर्णिया.

एक बार फिर पूर्णिया समेत सीमांचल के चारों जिले के साथ राजधानी पटना में ब्लैक आउट होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में किसी भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आगामी 14 मई को हवाई हमला एवं ब्लैकआउट संबंधी एक वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन, पूर्णिया की ओर से जारी सूचना में आम जनमानस से यह अपील किया गया है कि 14 मई को शहर में सायरन बजने, अचानक बिजली कटने या आपातकालीन वाहनों की आवाजाही देखकर बिल्कुल भी घबराएं नहीं। यह कोई वास्तविक आपात स्थिति नहीं है, बल्कि हमारी सुरक्षा और बचाव प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए किया जा रहा एक मॉक ड्रिल है। सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन कर इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

राज्य के छह जिलों में हो रहा है आयोजन
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार वर्ष में दो बार इस तरह के अर्द्धवार्षिक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाना है। राज्य के छह नागरिक सुरक्षा जिलों पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार में यह आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय को इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए नोडल एजेंसी नामित किया गया है, जिसकी तैयारियां राज्य स्तर पर आपदा प्रबंधन विभाग की निगरानी में की जा रही हैं। इस वृहद अभ्यास के दौरान आपातकाल के विभिन्न परिदृश्यों का सजीव चित्रण और प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया जाएग। बताया गया है कि सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र की बत्तियां बंद कर अंधेरा रखना है।

इसके लिए विद्युत विभाग के साथ विशेष समन्वय स्थापित किया गया है। इस मॉक ड्रिल में विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय और उनके रिस्पांस टाइम का आकलन किया जाएगा। इसके लिए अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की विशेष रूप से तैनाती की जायेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button