सेहत

गर्मी में एनर्जी और ठंडक देने वाला सत्तू शरबत, सोशल मीडिया पर बना ट्रेंड

भारत में पुराने जमाने से ही गर्मी में सत्तू का सेवन किया जाता रहा है. लेकिन जब से सोशल मीडिया पर इंफ्ल्यूएंसर्स और सेलिब्रिटीज ने इसके फायदे बताने शुरू किए हैं, तब से सत्तू इंटरनेट पर गर्मी से राहत दिलाने और एनर्जी देने के तौर पर खूब ट्रेंड कर रहा है. भुने हुए चने से तैयार होने वाले सत्तू की तासीर ठंडी होती है जो चिलचिलाती गर्मी में पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है.

सत्तू के फायदे
सत्तू में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता जिससे यह वजन घटाने में भी सहायक है. यह आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन का एक प्राकृतिक स्रोत है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. बिना चीनी और अधिक मसालों के बना यह शरबत डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी एक सुरक्षित और अच्छा विकल्प है.

सत्तू का खट्टा-मीठा ठंडा शरबत
सत्तू

दही

गुड़

नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

काला नमक और सफेद नमक

चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर

भुना हुआ जीरा पाउडर

लाल मिर्च पाउडर

ठंडा पानी – 2 गिलास

हरे धनिए की ताजी पत्तियां

बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका
एक बड़े बर्तन या जग में 4 चम्मच सत्तू डालें.

इसमें थोड़ा सा ठंडा दही और फिर स्वादानुसार गुड़ डालें. अब पानी डालकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें.

अब इसमें काला नमक, सफेद नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस और नींबू का रस डालें.

इसके बाद इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब गिलास में सत्तू का शरबत डालें, इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से कटा हुआ ताजा हरा धनिया डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button