खेल

आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस, क्या अक्षर ब्रिगेड ले पाएगी पिछली हार का बदला?

दिल्ली 

आज आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों की दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टक्कर हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने टॉस जीतकर डीसी को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। आरसीबी सोमवार को डीसी से हार का बदला लेने की फिराक में होगी। दिल्ली ने 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली टीम के लिए बेंगलुरु से लोहा लेना आसान नहीं होगा। डीसी को अपने पिछले दो मुकाबलों में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार मिली। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था।

आरसीबी अंक तालिका में दूसरे पायदान पर

आरसीबी ने सीजन में सात मैचों में से पांच में विजयी परचम फहराया है। उसके खाते में 10 अंक हैं। आरसीबी अंक तालिका में फिलहाल दूसरे पायदान पर है। डीसी पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। उसने सात मैचों में से अभी तक सिर्फ तीन जीते (6 अंक) हैं। पंजाब के खिलाफ 264 रन बनाने के बावजूद हार से आहत दिल्ली को अगर वापसी करनी है तो उसे अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। दिल्ली ने अभी तक बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसके गेंदबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं। दूसरी ओर, आरसीबी काफी संतुलित नजर आ रही है। विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी की बैटिंग यूनिट मजबूत है। देवदत्त पडिक्कल की शानदार फॉर्म ने उसे और मजबूती प्रदान की है। उसके मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने भी मैच का सकारात्मक अंत करने में अधिक स्पष्ट भूमिका निभाई है। आरसीबी केवल बल्लेबाजी में ही खतरनाक नहीं है। उसके गेंदबाजों ने भी अहम मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

आरसीबी की संभावित XII: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलीम डार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XII: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमीसन/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, औकिब नबी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button