छत्तीसगढ़

‘अपना पैनल’ का क्लीन स्वीप: बस्तर परिवहन संघ चुनाव में मिली बड़ी सफलता

बस्तर.

बस्तर परिवहन संघ के चुनाव में इस बार ‘अपना पैनल’ ने पूरी ताकत दिखाते हुए सभी पदों पर जीत दर्ज कर एकतरफा बढ़त हासिल कर ली है, जिससे संघ की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अध्यक्ष पद पर प्रदीप पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भारी मतों से हराकर स्पष्ट संदेश दिया कि इस बार मतदाताओं ने एकजुट होकर नेतृत्व बदलने का फैसला किया है।

देर रात परिणाम घोषित होते ही संघ कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल बन गया, जहां आतिशबाजी और मिठाईयों के साथ जीत का उत्सव देर तक चलता रहा। पूरे दिन चले मतदान के दौरान बीपीएस कार्यालय के बाहर गहमागहमी का माहौल रहा, जहां दोनों पैनलों के समर्थक वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार प्रयास करते नजर आए। सुबह धीमी शुरुआत के बाद दोपहर में मतदान ने रफ्तार पकड़ी और बड़ी संख्या में मतदाताओं, खासकर महिलाओं की भागीदारी ने चुनाव को और रोचक बना दिया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और ट्रैफिक टीम लगातार मुस्तैद रही, जिससे पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मतदान और मतगणना के हर राउंड में मुकाबला रोमांचक बना रहा, लेकिन अंततः ‘अपना पैनल’ ने बाजी मार ली। नई कार्यकारिणी ने साफ किया है कि उनका मुख्य लक्ष्य परिवहन व्यवसाय को नई दिशा देना और सदस्यों के लिए बेहतर अवसर तैयार करना होगा। प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम करने और व्यवसाय को मजबूत करने के वादे के साथ अब नई टीम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button