फिल्म जगत

रोहित शेट्टी का ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट वायरल,घर पर हुई फायरिंग के बाद बोले- ‘अब जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है’

डायरेक्टर रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने सिंबा, सिंघम जैसी फ्रेंचाईजी फिल्में बनाई हैं. इसके अलावा चेन्नई एक्सप्रेस और गोलमाल जैसी कॉमेडी फिल्में भी दीं. इस बीच रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जो सुर्खियों में है.

शनिवार को डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें वो ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं और काला चश्मा लगाए पोज दे रहे हैं. लेकिन फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है.

कैप्शन में रोहित ने क्या लिखा?
रोहित शेट्टी ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, 'इतने साल एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने में बिताए. अब साला जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है'. इस कैप्शन नपर नेटिजंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. इसके साथ ही इसे उनके घर पर हुई फायरिंग से भी जोड़ रहे हैं.

Related Articles

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे सर ने पोस्ट करना शुरू कर दिया. क्या यह सच है या मैं सपना देख रहा हूं? ' वहीं एक यूजर ने लिखा,'रोहित शेट्टी जी, कृपया अपनी सेहत का ध्यान रखें. यह सबसे ज्यादा जरूरी है, और कृपया मेरी भी मदद करें ताकि मैं आपकी फिल्मों में काम कर सकूं.' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अब रोमांटिक फिल्में बनाओ… हो सकता है लाइफ में भर-भर के रोमांस आ जाए.' एक यूजर ने लिखा, 'गोलमाल 5' से सब बदल जाएगा.'

रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंग
दरअसल, 1-2 फरवरी 2026 की रात, मुंबई स्थित रोहित शेट्टी के आवास 'शेट्टी टॉवर' पर फायरिंग की घटना हुई थी. इस हमले के पीछे कुख्यात अपराधी शुभम लोणकर गैंग का हाथ बताया गया था. गैंग का मकसद फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में दहशत फैलाना और रंगदारी वसूलना था. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आगरा से लॉरेंस गैंग का शूटर गोलू पंडित गिरफ्तार किया था. अब तक करीब 10 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है.

अब रोहित शेट्टी के इस क्रिप्टिक पोस्ट को इसी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है. जिसमें वो ये बताना चाह रहे हैं कि  'जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है.'  बात करें रोहित शेट्टी के वर्क फ्रंट की तो उनकी अगली फिल्म 'गोलमाल 5' है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button