केरियर

एम्स में जूनियर रेजिडेंट पदों पर बिना परीक्षा के सीधी भर्ती, मिलेगी नौकरी का अवसर

रायपुर
 देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, अखिल भारतीय आयुर्वेविज्ञान संस्थान (एम्स), में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), रायपुर, ने जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक)/समूह 'ए' के कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस (इंटर्नशिप सहित) या एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स का डीएमसी/एनएमसी/राज्य पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एम्स, रायपुर की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन वाक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 रुपए प्रति महीने होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 2 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से 11:30 बजे तक 'गेट नंबर 5, चौथी मंजिल, अकादमिक अनुभाग, नया अकादमिक एवं प्रशासनिक भवन, एम्स रायपुर' लोकेशन पर किया जाएगा। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पद के लिए इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से स्थान पर पहुंचने के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन फॉर्म को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडबल्यूएस के लिए 1,000 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) और पूर्व सैनिक को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स, रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको जरूरी जानकारियां मिल जाएंगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button