बाज़ार

Royal Enfield ने पेश की दमदार Guerrilla 450 बाइक, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली
रॉयल एनफील्ड ने अपनी गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) का अपडेट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक दो साल पहले लॉन्च किया था. नए अपडेट के साथ ही ब्रांड ने इसका नया वेरिएंट Guerrilla 450 Apex भी लॉन्च किया है. बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। 

बाइक के एपेक्स वेरिएंट में हैंडलबार थोड़ा नीचे (56 एमएम) और आगे (57 एमएम) की ओर सेट किया गया है. इसका मतलब है कि बाइक चलाते हुए राइडर पहले के मुकाबले अब आगे की ओर ज्यादा झुका होगा. बाइक में नए टायर्स जोड़े गए हैं. बाइक का सीधा मुकाबला ट्रायम्फ स्पीड 400 से है. आइए जानते हैं इस बारे में क्या कुछ नया और अब इसकी कीमत कितनी है। 

इंजन और परफॉर्मेंस 
बाइक में वहीं पुराना 452 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 40 पीएस की पावर और 40 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो स्लिप एंड असिस्ट क्लच के साथ आता है. बाइक में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। 

इसमें 43 एमएम का टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और लिंकेज टाइप मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है. बाइक में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल एबीएस का फीचर दिया गया है. इसमें 4 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जो गूगल मैप्स के जरिए नेविगेशन में मदद करेगा। 

इसके अलावा फोन कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग और दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं. बाइक का कर्ब वेट 185 किलोग्राम है. इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो छोटा है. कंपनी अगर एक बड़ा फ्यूल टैंक देती तो ज्यादा बेहतर होता। 

कितनी है कीमत? 
Royal Enfield Guerrilla 450 की कीमत 2,49,194 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 2,72,479 रुपये एक्स शोरूम है. इसे आप कई कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. एपेक्स वेरिएंट रेड, ब्लैक और ग्रीन कलर में आता है। 

वेरिएंट्स की कीमत एपेक्स रेड     ₹ 2,49,194
एपेक्स ब्लैक     ₹ 2,56,387
एपेक्स ग्रीन     ₹ 2,56,387
डैश वेरिएंट ट्विलाइट ब्लू     ₹ 2,49,194
शैडो ऐश     ₹ 2,67,116
स्मोक सिल्वर     ₹ 2,67,116
पेइक्स ब्रॉन्ज     ₹ 2,67,116

वहीं डैश वेरिएंट को ट्विलाइट ब्लू, शैडो ऐश, स्मोक सिल्वर और ब्रॉन्ज में खरीद सकते हैं. बाइक का टॉप वेरिएंट फ्लैश सिर्फ एक कलर ब्रावा ब्लू में आता है। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button