बिहार

शादी के दो दिन भी नहीं टिक पाया रिश्ता! सुहागरात के बाद दुल्हन ने दिखाए असली रंग, परिवार हैरान

मोतिहारी

बिहार के मोतिहारी जिले में एक नई नवेली दुल्हन ने सुहाग के महज दो दिन बाद ही अपने पति और ससुराल वालों को उस वक्त गहरा सदमा दिया, जब वह कॉलेज जाने का बहाना बनाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया, बल्कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना के बाद से दूल्हा पक्ष सदमे में है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रगछि गांव की लक्की कुमारी की शादी 20 फरवरी को तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मझार गांव निवासी भानु शर्मा के साथ धूमधाम से हुई थी। 21 फरवरी को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची थी। अगले ही दिन, 22 फरवरी को दुल्हन ने एक सोची-समझी साजिश के तहत पति से कहा कि उसकी कॉलेज में परीक्षा है। पति उसे छोड़ने के लिए मोतीहारी स्थित कॉलेज लेकर पहुंचा। कॉलेज गेट पर पति को बाहर खड़ा कर वह अंदर गई, लेकिन वहां से वह वापस नहीं लौटी। आरोप है कि वह कॉलेज के अंदर से ही अपने मायके के एक युवक (प्रेमी) के साथ फरार हो गई।

नकदी और जेवर लेकर हुई फरार
ससुराल पक्ष का आरोप है कि जाते-जाते दुल्हन अपने साथ मायके से मिले उपहारों के अलावा ससुराल के सभी कीमती आभूषण और घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद भी ले उड़ी।  इस घटना के बाद दूल्हा पक्ष ने तुरकौलिया थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि दुल्हन की मां एक आंगनबाड़ी सेविका है और लक्की कुमारी शादी से पहले एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी, जहां से उसके प्रेम संबंधों की शुरुआत होने की बात सामने आ रही है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है। इस घटना ने आसपास के इलाकों में रिश्तों की मर्यादाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button