बिहार

राज्यपाल संतोष गंगवार की मौजूदगी में सामूहिक विवाह, 101 जोड़ों ने लिए सात फेरे

रामगढ

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया और 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस समारोह का आयोजन हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने सिद्धू-कान्हू मैदान में किया था।

गंगवार ने समारोह में शादी करने वाले दिव्यांग, अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर जोड़ों को आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने कहा, "महिला सशक्तिकरण के लिए समाज को ऐसी पहल करने की आवश्यकता है।" कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुति पेश करने वाले उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 101 गरीब जोड़ों का विवाह कराना महिला सशक्तीकरण का एक सशक्त उदाहरण है।

Related Articles

गंगवार ने कहा, "नवविवाहित जोड़ों में से प्रत्येक को शादी के बाद आजीविका के लिए ई-रिक्शा के साथ-साथ रेफ्रिजरेटर और स्टील की अलमारी सहित 22 घरेलू उपकरण प्रदान किए गए हैं।"

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button