बिहार

धनबाद मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी

धनबाद.

धनबाद नगर निगम में मेयर चुनाव को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना गया है। वैसे कई भाजपा समर्थक दावेदार हैं।
4 फरवरी की शाम तक दावेदारों का सारा खुलासा हो जाएगा। उसके बाद मान-मनौवल का काम भाजपा की ओर से शुरू किया जाएगा। इससे पहले धनबाद नगर निगम के लिए भाजपा की ओर से संजीव अग्रवाल के नाम की घोषणा हो चुकी है।

चिरकुंडा में नेता की पत्नी को समर्थन 
चिरकुंडा नगर पंचायत के लिए भी पूर्व नगर पंचयात अध्यक्ष डब्ल्यु बाउरी की पत्नी बर्नाली बाउरी को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।
यहां भी स्थिति धनबाद नगर निगम के दावेदारी की तरह है। आगामी फरवरी 2026 के चुनावों को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर दोनों स्तरों पर रणनीति और कमान संभालने की तैयारी तेज है।

धनबाद में प्रतिष्ठा की जंग
धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपनी बिसात बिछा दी है। इसे केवल एक स्थानीय चुनाव नहीं, बल्कि पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की जंग माना जा रहा है। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रमंडलीय प्रभारी इस चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।
पार्टी ने धनबाद क्षेत्र के लिए विधायक राज सिन्हा, और पूर्व मंत्री अमर बाउरी, बिरंची नारायण जैसे दिग्गजों की एक रायशुमारी समिति बनाई है, ताकि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनाव में काम किया जा सके।

नामांकन में शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज
धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर पंचायत के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी चार फरवरी को नामांकन का समय तय किया गया है। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। साथ ही वैसे लोगों के लिए भी प्रतिष्ठा दांव पर है कि वे परिवार वाद के नामांकन में शामिल होते हैं या फिर अपनी दावेदारी वापसी करते है। इसमें सांसद ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी, झरिया विधायक रागनी सिंह की पति व पूर्व विधायक संजीव सिंह को लेकर भी धनबाद की जनता देख रही है।

4 फरवरी को दाखिल करेंगे नामांकन 
इधर भाजपा धनबाद महानगर जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल आगामी 4 फरवरी 2026 (मंगलवार) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

पंकज सिन्हा की अपील
पंकज सिन्हा ने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव में जनता का व्यापक समर्थन भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री संजीव अग्रवाल जी को मिल रहा है। उनके नेतृत्व में धनबाद में विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं जनकल्याण को नई दिशा मिलेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button