बिहार

रेलवे अलर्ट: कोयल नदी पुल में आई दरार, दो माह तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित

रांची
लोहरदगा में कोयल नदी पर बने रेलवे पुल के स्पेन संख्या-5 में दरार पाई गई है। सुरक्षा कारणों से रेलवे प्रशासन ने लोहरदगा स्टेशन को मार्च महीने तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसके चलते रांची राजधानी एक्सप्रेस और रांची-सासाराम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन इस रूट पर अगले दो महीने तक नहीं होगा।

रांची से लोहरदगा के बीच ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बंद
रेलवे अधिकारियों के अनुसार रांची–सासाराम एक्सप्रेस 8 जनवरी से मेसरा–बरकाकाना के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग रांची–टाटीसिलवे–मेसरा–बरकाकाना होकर चलाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल रांची से लोहरदगा के बीच किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

यात्रियों को बस से पहुंचाया जाएगा इरगांव
रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रांची–लोहरदगा और अन्य मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन लोहरदगा स्टेशन के बजाय लगभग आठ किलोमीटर दूर इरगांव हॉल्ट तक करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए लोहरदगा से इरगांव के बीच बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, हालांकि बसों की संख्या को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा लोहरदगा से टोरी के लिए कनेक्टिंग ट्रेन भी शुरू की जा रही है, ताकि यात्रियों को आगे की यात्रा में परेशानी न हो।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button