Breaking Newsमध्यप्रदेश

होमगार्ड्स का स्‍थापना दिवस 6 दिसंबर को, मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में होगा आयोजन

भोपाल
प्रदेश में होमगार्ड्स का स्‍थापना दिवस 6 दिसम्‍बर को समारोह पूर्वक‍मनाया जाएगा। होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन महानिदेशक श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्‍तव  ने बताया कि स्‍थापना दिवस मुख्‍य समारोह का आयोजन मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में होमगार्ड्स परेड ग्राउण्‍ड जहांगीराबाद भोपाल में प्रात: 10 बजे से होगा।

कार्यक्रम में परेड द्वारा मुख्‍य अतिथि को सलामी, परेड का निरीक्षण, मार्च पास्‍ट के बाद मुख्‍य अतिथि का उद्बोधन, एसडीईआरएफ तथा सिविल डिफेंस द्वारा आपदा बचाव का डेमोस्‍ट्रेशन, अदम्‍य साहसिक कार्य हेतु पुरस्‍कार तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्‍कार वितरण किया जाएगा।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button