
रायपुर।
छत्तीसगढ़ दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जनकल्याण संघ तत्वधान में आह्वान पर आज 16 सितंबर 2025, मंगलवार को प्रदेशभर में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जा रही है। जिसके समर्थन में आज जिला रायपुर दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर संघ के द्वारा आज एक दिवसीय हड़ताल के माध्यम से शासन-प्रशासन को अपनी चार सूत्रीय मांगों से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।
जिला रायपुर दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर के दस्तावेज लेखक महेंद्र सिंह ठाकुर की पुलिस द्वारा बिना जांच के की गई गिरफ्तारी का संघ कड़ा विरोध करता है। उनकी तत्काल रिहाई और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
इसके साथ ही दस्तावेज लेखकों की वर्षों पुरानी मानदेय वृद्धि तथा स्टाम्प वेंडरों की कमीशन बढ़ाने की भी प्रमुख मांग की गई है।
चार सूत्रीय मांगो को लेकर आज दिनांक 16/09/2025 दिन मंगलवार को प्रदेश व्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर पूरे प्रदेश के दस्तावेज लेखक व स्टाम्प वेंडर हड़ताल कर प्रदर्शन किया गया इसी परिपेक्ष में जिला रायपुर दस्तावेज लेखक संघ एवं स्टाम्प वेंडर के द्वारा कलम बंद कर सांकेतिक हड़ताल किया गया ।
