बिहार

झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान, अलर्ट पर प्रशासन

रांची

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के तीन जिलों के लिए आज यानी बृहस्पतिवार को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। एक अधिकारी ने  यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, उनमें गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं।

आईएमडी ने सात जिलों- गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए बारिश का ‘येलो अलर्ट' (सावधानी बरतना) जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, ‘‘ आज यानी बृहस्पतिवार को पूरे झारखंड में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। कम दबाव प्रणाली के प्रभाव के कारण कुछ जिलों में इस अवधि के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।''

Related Articles

जानकारी हो कि झारखंड में एक जून से तीन सितंबर तक 26 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान राज्य में 823.7 मिमी की सामान्य वर्षा के मुकाबले 1034.9 मिमी वर्षा हुई है। राज्य में सबसे ज्यादा सरायकेला-खरसावां जिले में 65 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है, इसके बाद रांची में 54 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, पाकुड़ और देवघर में एक जून से तीन सितंबर के बीच क्रमशः 19 प्रतिशत और नौ प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button