बिहार

कर्मा पूजा पर स्नान करने गईं दो सहेलियां दामोदर में बह गईं, एक की लाश बरामद, एक की तलाश जारी

धनबाद

झारखंड के धनबाद जिले में दामोदर नदी पर बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय एक लड़की की डूब जाने से मौत हो गई और एक लड़की लापता हो गई, जबकि तीन लड़कियों को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सुबह करीब नौ बजे सुदामडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत इलाके में ये लड़कियां स्नान करने आई थी और तभी यह घटना हुई।

सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच लड़कियां कर्मा पूजा के लिए दामोदर नदी में स्नान करने गई थीं। सिंह ने बताया, ‘‘पांचों लड़कियां नदी के तेज़ बहाव में बहने लगी। स्थानीय मछुआरों ने उनमें से तीन लड़कियों को बचा लिया, लेकिन दो लड़कियां बह गईं और एक घंटे बाद मोहलबनी बर्निंग घाट के पास एक लड़की को नदी से बाहर निकाला गया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'' मृतका की पहचान रूमानी कुमारी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘संध्या कुमारी अब भी लापता है, जिसको ढूंढने के लिए तलाशी अभियान जारी है।''
 

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button