Breaking Newsउत्तर प्रदेश

दरोगा जी की गश्त बनी मुसीबत, पूरे थाने की टीम 20 घंटे रही परेशान

फतेहाबाद (आगरा)
आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्त पर निकले एक दरोगा जी के साथ बड़ी गड़बड़ हो गई। दरोगा जी की पिस्टल ही गिर गई। पिस्टल गिरने की सूचना से थाने में हड़कंप मच गया। थाने की पूरी फोर्स पिस्टल ढूंढने में लग गई। पिस्टल को हर जगह ढूंढा गया। बताया जा रहा है कि बड़ी मुश्किल से 18 से 20 घंटे बाद पिस्टल उटंगन नदी के किनारे मिली। पिस्टल मिलने के बाद ही दरोगा जी और फोर्स ने राहत की सांस ली। हालांकि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने इस पर रिपोर्ट तलब कर ली है। कहा जा रहा है कि मामले में कार्रवाई भी हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार आगरा के थाना निबोहरा में तैनात उपनिरीक्षक राकेश यादव सोमवार रात थाना गश्त कर रहे थे। तभी रात 12 से दो बजे के बीच कहीं उनकी सरकारी पिस्टल गिर गई। जानकारी होने पर राकेश कुमार के होश उड़ गए। सुबह जानकारी प्रभारी निरीक्षक निबोहरा जयनरायण को दी गई। पिस्टल की खोजबीन के लिए थाने की पूरी फोर्स लगा दी गई।

फोर्स ने हर संभावित जगह पर पिस्टल की तलाश की। पिस्टल मिलनी कितनी जरूरी है यह शख्स को पता है इसलिए सबने पूरी मेहनत और मनोयोग से उसे तलाशने की कोशिश की। फिर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई।

Related Articles

प्रभारी निरीक्षक निबोहरा जय नारायण सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राकेश कुमार की पिस्टल रात में गश्त के दौरान गिर गई थी। थाने की टीम लगाई गई थी। हमारी सरकारी गाड़ी टूटी है, पिस्टल उसी में मंगलवार शाम सात बजे के करीब मिल गई है। इस मामले में डीसीपी पूर्वी जॉन सैयद अली अब्बास ने बताया कि पिस्टल गिर गई थी जो शाम को मिल गई है। इस लापरवाही को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। कार्रवाई भी होगी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button