बिहार

शिबू सोरेन के निधन पर नीतीश कुमार ने जताया शोक, कहा- अपूरणीय क्षति हुई है

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
 

Related Articles

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button