बिहार

युवती पर पेट्रोल डालने की घटना पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, जांच के दिए आदेश

रांची

झारखंड के रांची जिले में बीते शनिवार को कुछ युवकों ने एक किशोरी के चेहरे पर पेट्रोल फेंक दिया। वहीं, सीएम हेमंत ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस को मामले की जांच करने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रांची पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कर सूचित करें। साथ ही बेटी को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करवाएं और जानकारी दें।'' उन्होंने मंत्री इरफान अंसारी को भी मामले में संज्ञान लेने को कहा है। वहीं, पुलिस ने सोरेन के पोस्ट पर जवाब दिया,‘‘ महोदय, रांची पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त होने के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में अनुसंधान प्रारंभ किया गया है तथा पीड़िता के बेहतर व प्रभावी इलाज हेतु चिकित्सकों की टीम के द्वारा इलाज किया गया है।''

Related Articles

पुलिस ने कहा, ‘‘चिकित्सकों के मंतव्य के अनुसार पीड़िता खतरे से बाहर है तथा उसपर एसिड से हमला नहीं किया गया है, अपितु पेट्रोल आंखों में छिड़क दिया गया है। चिकित्सक के अनुसार लड़की के आंख को कोई स्थाई क्षति नहीं पहुंची है तथा वह कल तक बिल्कुल ठीक हो जाएगी। घटना में संलिप्त अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है।'' वहीं, झारखंड की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘रांची के कांके क्षेत्र में एक महिला पर तेजाब हमले की दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें पीड़िता बुरी तरह झुलस गई है। झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में निरंतर और चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन जी, पीड़ित महिला के बेहतर इलाज की तत्काल व्यवस्था करें और दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।''

बता दें कि 21 वर्षीया सलोनी राय अपने घर में आराम कर रही थी। इस दौरान एक युवक जबरन घर में प्रवेश कर गया और सलोनी के चेहरे पर पेट्रोल फेंक दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में सलोनी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रही डाक्टर भारती कश्यप ने बताया कि पेट्रोल आंख में जाने से आंखों की कार्निया डैमेज हुई है। इसमें बाईं आंख को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उनकी टीम आंखों का इलाज कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर यह मामला एसिड का होता तो आंखों को बचा पाना मुश्किल था, लेकिन पेट्रोल की वजह से आंखों के कार्निया का ऊपरी सतह ही डैमेज हुई है जो धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी और उसे देखने में कोई परेशानी नहीं होगी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button