Breaking Newsदेश

मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्सूल ओरियो बिस्कुट के छह और चॉकलेट के तीन डिब्बों में थे पैक, 62.6 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद

मुंबई
विदेश से तस्करी करने वाले तरह-तरह की जुगाड़ से तस्करी करते हैं और पकड़े भी जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों को उसके पास से ओरियो और चॉकलेट के डिब्बे मिले हैं, जिसके अंदर 62.6 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन जब्त की गई है। मीडिया रिपोर्ट में डीआरआई मुंबई के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर एक महिला को 300 कैप्सूल में भरे 6 किलोग्राम से अधिक कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी अनुमानित कीमत 62.6 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि कैप्सूल ओरियो बिस्कुट के छह डिब्बों और चॉकलेट के तीन डिब्बों में पैक थे। महिला दोहा से मुंबई पहुंची थी। डीआरआई अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंबई आने वाली फ्लाइट से कोकिन की तस्करी की जा रही है। 
जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई मुंबई के अधिकारियों ने सोमवार को मुंबई हवाई अड्डे से महिला यात्री को रोका उसके सामान की गहन जांच के बाद 6 ओरियो बॉक्स और 3 चॉकलेट बॉक्स बरामद किए। खोलने पर सभी नौ बॉक्सों में से एक सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला। जांच अधिकारियों को समझ में नहीं आ रहा था आखिर क्या है। तब जाकर सभी कैप्सूलों का फील्ड टेस्ट किट की मदद से जांच किया गया तो कन्फर्म हुआ कि वह कोकीन है। 
अधिकारियों ने बताया कि ब्लैक मार्केट में इसकी अनुमानित 62.6 करोड़ रुपए है। कोकीन एनडीपीएस के तहत जब्त कर ली गई अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्री को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बता दें इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 120 बोतल कोडीन सिरप रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों में दो कर्नाटक राज्य के थे। जब्त की गई सिरप की कीमत 27000 रुपये बताई गई थी। 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button