Breaking Newsबिहार

झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 4 दिनों तक लगातार भारी बारिश

रांची

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। 2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। लगातार 4 दिनों तक भयंकर बारिश का पूर्वानुमान है। तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में आज यानी रविवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। जिन जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। झारखंड के 7 जिलों में 30 जून को भयंकर बारिश हो सकती है। खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 1 जुलाई को झारखंड के 6 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गुमला, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। खूंटी समेत 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, झारखंड के 10 जिलों में कहीं-कहीं पर 2 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इनमें रांची, गुमला, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम शामिल है।

Related Articles

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी में 105 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान राजधानी रांची में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बीते शनिवार को बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश की फुहार पड़ी। 1 जून से 27 जून तक राज्य में 160.2 की तुलना में 298.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से बारिश से 86 प्रतिशत अधिक है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button