Breaking Newsदेश

न्यूज रूम से सन्नाटा! हैदराबाद में महिला एंकर ने की आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

हैदराबाद
हैदराबाद में एक प्रमुख तेलुगु समाचार चैनल की 40 वर्षीय पत्रकार और एंकर ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वेच्छा वी. का शव शुक्रवार रात को उनके घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला पत्रकार के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति को अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने पत्रकार की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘स्वेच्छा वोटारकर के दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर से दुख हुआ। वह एक निडर पत्रकार, लेखिका और तेलंगाना की समर्पित नागरिक थीं। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।’ रामाराव ने लिखा कि जो भी यह पढ़ रहे हों, उनसे कहना चाहता हूं। अगर कभी जीवन कठिन लगे तो संकोच नहीं करें, किसी पेशेवर से संपर्क करें। जीवन जीने के लिए है और मदद हमेशा उपलब्ध है।’

9वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या
केरल राज्य बाल अधिकार आयोग ने शुक्रवार को एक निजी स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। आयोग ने इस घटना के संबंध में पुलिस, जिला बाल संरक्षण इकाई और स्कूल मैनेजमेंट से रिपोर्ट मांगी। आयोग के अध्यक्ष केवी मनोज कुमार और सदस्य केके शाजू ने लड़की के घर और उस स्कूल का दौरा किया जहां वह पढ़ती थी। लड़की 23 जून को अपने घर में फंदे से लटकी मिली थी। पीड़िता के परिवार के मुताबिक, छात्रा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने दावा किया है कि कुछ शिक्षकों ने खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण उसे दूसरी कक्षा में भेजने करने की धमकी दी थी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button