Breaking Newsबिहार

शहीद जवान सुनील धान के परिजनों को सीएम हेमंत ने 2.66 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की प्रदान

रांची

 झारखंड सरकार ने माओवादी विरोधी अभियान के दौरान परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट में शहीद हुए कांस्टेबल सुनील धान के परिजनों को बीते मंगलवार को 2.66 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां धान के परिजनों को 1.20 करोड़ रुपये का चेक सौंपा जबकि गृह विभाग ने 1.46 करोड़ रुपये उनके बैंक खाते में जमा किए। सोरेन ने धान के परिजन से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। कांस्टेबल सुनील धान ने राज्य के लोगों की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया और हम उनके बलिदान को सलाम करते हैं।''

Related Articles

पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में 12 अप्रैल को माओवाद विरोधी अभियान के तहत तलाशी के दौरान आईईडी विस्फोट में धान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीद कांस्टेबल के परिवार को पेंशन समेत सभी लाभ व सुविधाएं शीघ्र मुहैया कराई जाएं।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button