Breaking Newsउत्तर प्रदेश

शांति भंग होने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगाई रोक, ‘दादा मियां उर्स’ के आयोजन नहीं होगा

अयोध्या
अयोध्या प्रशासन ने शांति भंग होने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले में 'दादा मियां उर्स' के आयोजन पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले दो दशकों से यहां आयोजित हो रहा उर्स समारोह शनिवार और रविवार को होना था। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शिकायत के बाद अयोध्या प्रशासन ने खानपुर मसोधा इलाके में दादा मिया मजार पर हर साल आयोजित होने वाले दादा मिया उर्स की अनुमति रद्द कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय विहिप सदस्य लालजी शर्मा और सूर्यकांत पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया कि खानपुर मसोधा में “गाजी बाबा” के नाम पर एक सभा आयोजित की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि आयोजकों ने उर्स दादा मिया नाम से उर्स आयोजित करने के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति ली थी लेकिन वे गाजी बाबा उर्स नाम से रसीदें छपवाकर चंदा इकट्ठा करते पाए गए।

शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि उर्स के दौरान, आयोजक द्वारा कुछ मौलवियों को आमंत्रित किया जाता है जो कथित तौर पर ''काला ​​जादू'' करते हैं और लोगों को ''गुमराह'' करते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने कहा, ''उर्स दादा मियां के नाम पर दी गई अनुमति रद्द कर दी गई है, क्योंकि यह पाया गया कि गाजी बाबा के नाम पर उर्स की योजना बनाई जा रही थी।'' इस बीच, उर्स आयोजन समिति का कोई भी पदाधिकारी इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है।

Related Articles

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button