Breaking Newsबिहार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने त्रैमासिक ईवीएम वेयर हाउस निरीक्षण कार्यक्रम में लिया भाग

रांची

 झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने खूंटी की जिला निर्वाचन पदाधिकारी आर. रॉनिटा के साथ जिले के त्रैमासिक ईवीएम वेयर हाउस निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अग्निशमन यंत्रों एवं लॉग बुक की जांच की एवं तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क एवं अनुशासित रहने का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने वेयर हाउस में ईवीएम के रख-रखाव का भौतिक निरीक्षण किया, साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम, वेयर हाउस के रखरखाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः: पालन करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ खूंटी जिला प्रशासन एवं खूंटी जिला के उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button