Breaking Newsबिहार

चाईबासा में मलेरिया की चपेट में आने से 1 मासूम बच्चे की मौत

 चाईबासा

झारखंड में कुछ दिनों पहले लगातार बारिश हुई। इस दौरान एयर कंडीशनर या कूलर में जमा पानी मलेरिया की समस्या को बढ़ाते हैं जिससे मलेरिया का खतरा मंडराने लग जाता है। वहीं, चाईबासा में मलेरिया की चपेट में आने से 1 मासूम बच्चे की मौत हो गयी।

घटना जिले के डुमरिया प्रखंड डुमरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि पूरे गांव में मलेरिया फैला हुआ है। यहां मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते गुरुवार की रात को 3 साल की बच्चे की हालत गंभीर हो गई थी जिसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों का कहना है कि बेटे को तीन -चार दिन से लगातार बुखार आ रहा था। इसपर खून की जांच करायी, तो मलेरिया बताया गया। हम लोग क्षेत्रीय चिकित्सक से इलाज करा रहे थे।

Related Articles

परिजनों ने बताया कि स्लाइन देने की बात हुई, लेकिन स्लाइन देने के लिए बच्चे की हाथ की नस नहीं मिल रही थी। उसे सीएचसी ले जाने के लिए कहा गया। बाइक से बच्चे को बेहोशी की हालत में लेकर डुमरिया सीएचसी पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button