Breaking Newsबिहार

विमान हादसे में जान गंवाने वालों को सैंड आर्टिस्ट ने दी श्रद्धांजलि

सारण

अहमदाबाद विमान हादसा देश के लिए एक काला दिन है। इस दुखदाई घड़ी में बिहार के छपरा निवासी सह प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार की कृति ने एक अनूठा मानवतावादी संदेश दिया है। इनके द्वारा बनाई गई रेत की कलाकृति न केवल पीड़ितों को श्रद्धांजलि है, बल्कि पूरे देश को एकजुट होकर संवेदना का परिचय देने का प्रतीक भी है। इस कलाकृति के नीचे एक छोटा सा संदेश भी लिखा गया है कि “इस ब्लैक डे पर हम सभी एक हैं। हम सब दुख साझा करें और एक- दूसरे को सहारा दें।” अशोक का यह संदेश निश्चित रूप से उस दर्दनाक हादसे में कुछ सांत्वना पहुंचाने में सक्षम होगा और लोगों को मानवता की याद दिलाएगा।

बिहार के आम लोग भी सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से दुख व्यक्त कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि देश के विभिन्न राज्यों सहित जिलों में भी यह हादसा गहरी छाप छोड़ गया है। लिहाज़ा उत्तर बिहार के प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट सह सारण के छपरा का बेटा पीछे कैसे रह सकता है। सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने अपनी कला के माध्यम से भावुक योगदान देते हुए सरयू नदी के घाट पर रेत से एक विशाल कलाकृति तैयार की है, जिसमें उन्होंने उस दुखद दुर्घटना को ‘ब्लैक डे’ कहकर संबोधित किया है। इस रेत की कलाकृति में उन्होंने विमान का आकार उकेरा है।

Related Articles

उत्तर बिहार के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने बताया कि सैंड आर्ट में चारों ओर दीप जला कर शोक वातावरण का सृजन किया गया है, वहीं अपनी इस कला के द्वारा ईश्वर से प्रार्थना किया गया है, कि पीड़ित परिवारों को दुख सहने की शक्ति मिले और वह इस कठिन घड़ी से मजबूती के साथ बाहर निकल सकें। यह केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि एक अनूठा माध्यम है जिसके माध्यम से वे समाज को इस दुख में शामिल महसूस करके सहानुभूति से जोड़ना चाहते हैं।

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी नामचीन हस्तियों ने हादसे को लेकर अपनी शोक  संवेदना सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है। वहीं बिहार की बात करें तो इस घटना को गहरे आघात के रूप में देखा गया है। जिसको लेकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई अन्य राजनेताओं ने भी शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं हैं। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button