Breaking Newsमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर में श्रमिकों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर में श्रमिकों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

मृतकों के परिजन को 2-2 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आए 3 श्रमिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हृदय विदारक घटना में घायल तीन अन्य श्रमिकों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। यह दुर्घटना शुक्रवार को एक मैरिज गार्डन में हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को दो-दो लाख रुपए और घायल श्रमिकों के समुचित उपचार के लिए 50- 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button