Breaking Newsबिहार

गिरिडीह में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दादी-पोते मौत

गिरिडीह

झारखंड में गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला और उसके पोते की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गुमगी गांव में ट्रैक्टर की चपेट आने से कौशल्या देवी (58) और उसके दो वर्षीय पोते रियांश शर्मा की मौत हो गयी।

कौशल्या अपने पोते का इलाज कराकर घर लौट रही थीं, तभी ट्रैक्टर ने पहले बिजली के खंभे को टक्कर मारी और फिर दोनों को कुचल दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को ले जाने से रोक दिया। ग्रामीण ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button