Breaking Newsबिहार

झारखंड में आज हल्की बारिश होने की सम्भावना

रांची

झारखंड में गर्मी कहर बरपा रही है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में गर्मी और उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में सुबह से ही गर्मी का दौर शुरू हो जाता है जिससे देर शाम तक राहत नहीं मिलती। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग घरों में ही बंद रहने को मजबूर से हैं।

मौसम विभाग ने सात जून को राज्य पूर्वी और दक्षिणी एवं इससे लगे हिस्सों में हल्की बारिश होने की सम्भावना है, जबकि आठ और नौ जून को पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही 10 और 11 जून को भी गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

बता दें कि पिछले 24 घंटों में रांची में अधिकतम तापमान 32.1, जमशेदपुर में 34.8, डालटेनगंज में 37.1, बोकारो में 36.5 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button