Breaking Newsमध्यप्रदेश

ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच चलने वाली ट्रेन की तैयारी शुरू, 22 कोच के साथ चलेगी गाड़ी

ग्वालियर

 ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच चलने वाली नई ट्रेन की समय-सारणी रेल विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसके बाद इसके संचालन को लेकर जारी कयासों का दौर खत्म हो गया है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर समय-सार‍िणी के साथ इसकी जानकारी साझा की। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के लाखों युवाओं, नौकरी पेशा लोगों और यात्रियों में इस नई मंजूर ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को लेकर उत्सुकता थी।

 रेलगाड़ी हर शुक्रवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और रविवार को बेंगलुरु पहुंचेगी। इस मार्ग में ट्रेन का ठहराव शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, विदिशा और भोपाल स्टेशनों पर होगा पूर्व में यह भ्रामक जानकारी सामने आई थी कि उक्त ट्रेन ग्वालियर से सीधी गुना जाएगी और शिवपुरी एवं अशोकनगर में ठहराव नहीं होगा। श्री सिंधिया ने एक्स पर लिखा है कि ग्वालियर -बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन (11086/85) शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, विदिशा और भोपाल स्टेशनों पर रुकेगी।

6.30 पर पहुंचेगी गुना जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन ग्वालियर से दोपहर 3 बजे रवाना होगी और शिवपुरी में रुकते हुए शाम को 6.30 बजे गुना पहुंचेगी इसके बाद अशोकनगर रुकते हुए रात को 9.05 बजे बीना पहुंच जाएगी। विदिशा रुकते हुए रात 11.05 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके बाद बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली काजीपेट, महबूब नगर, गढ़वाल, कुरनूल सिटी, धोन, अनंतपुर, धरमावरम, हिंदुपुर हो हुए रविवार को सुबह 07.35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वहां से वापसी में रविवार को दोप 3.50 बजे चलकर सोमवार-मंगलवार की सुबह 12 बजे भोपाल पहुंच जाएगी। वहां मंगलवार रात 2.30 बजे बोना, सुबह 5.00 व गुना और सुबह 10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी स्वीकृति केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2024 और 2025 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को गुना से बैंगलोर डायरेक्ट ट्रेन चलाने की मांग पत्र के माध्यम से की थी। सिंधिया ने कहा था कि गुना लोकसभा क्षेत्र के करीब 25% युवा तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा लेकर बेंगलुरु में कार्यरत हैं। उन्हें वर्तमान में बीना, भोपाल या ग्वालियर होकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे 8-10 घंटे अतिरिक्त समय लग जाता है। इस कारण गुना, अशोकनगर और शिवपुरी के लाखों लोग सीधे कनेक्शन चाहते थे।

रेल मंत्रालय ने इस मांग को स्वीकारते हुए ग्वालियर-बैंगलोर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11085/11086 को मंजूरी दी है। यह ट्रेन गुना क्षेत्र के लोगों की यात्रा को आसान बनाएगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज ट्रेन शुक्रवार दोपहर 3 बजे ग्वालियर से रवाना होगी। शाम 6:30 बजे यह गुना पहुंचेगी। इसके पहले शिवपुरी में भी ट्रेन रुकेगी। गुना से ट्रेन अशोकनगर, बीना, विदिशा, भोपाल, नागपुर होते हुए बैंगलोर पहुंचेगी। कुल यात्रा में लगभग 40 घंटे लगेंगे।

वापसी की यात्रा रविवार शाम 3:50 बजे बैंगलोर से शुरू होकर मंगलवार सुबह 10:25 बजे ग्वालियर समाप्त होगी।

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button