Breaking Newsउत्तर प्रदेश

सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे कि हो गया हादसा, चार लोगों की मौत

झंझरी/गोंडा

इंगेजमेंट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर गए गोंडा के चार लोगों की वापस लौटते समय बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद घर के लोग बाराबंकी रवाना हो गए हैं। वहीं, गांव और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

शहर के पीपल तिराहा निवासी राजवीर कुशवाहा उर्फ सुधीर (32) , उनकी पत्नी शांती सिंह उर्फ सुनीता (30), बहनोई रमाशंकर मौर्या (40) निवासी खिराभा कोतवाली नगर राजवीर के चचेरे भाई अवध नरेश की सगाई रस्म के लिए कानपुर गए थे। वाहन अयान (22) चला रहा था। सगाई कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग रविवार की देर शाम कानपुर से घर के लिए निकले थे।

Related Articles

बाराबंकी के रामनगर के पास ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रमाशंकर की पत्नी पूजा मौर्या (38), पुत्र दक्ष उर्फ आयुष व राजवीर की बेटी अनवी (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिली तो घर के लोग अवाक रह गए।

राजवीर के वृद्ध पिता शंकर कुशवाहा फफक-फफक कर रो रहे हैं। रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। शंकर रोते हुए बोले-भगवान ये क्या कर दिया। बेटे-बहू दोनों को छीन लिया। मौत की सूचना मिलते ही घर के कई लोग बाराबंकी रवाना हो गए। वहीं, खिराभा के प्रधान प्रतिनिधि बद्री विशाल पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रमाशंकर के परिवार के लोग बाराबंकी चले गए हैं। घर में सिर्फ रमाशंकर के बुजुर्ग मां-बाप ही हैं।

शहर के इमामबाड़ा मोहल्ला निवासी वाहन चालक अयान के घर पर मोहल्ले के लोग एकत्र थे। घर के अंदर उसकी मां रुकसाना को महिलाएं ढांढस बंधा रही थीं। अयान के नाना ननकू ने बताया कि अयान घर का इकलौता था। उसके पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है। अयान की किसी तरह कमाकर घर चलाता था। अब मां की देखभाल कौन करेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button