Breaking Newsमध्यप्रदेश

इंदौर से मेघालय भ्रमण के लिए गए दम्पति का लापता होना चिंताजनक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर निवासी नवदम्पति राजा और पत्नी श्रीमती सोनम रघुवंशी के मेघालय भ्रमण के दौरान शिलांग में लापता होने के समाचार पर चिंता व्यक्त है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड कोंगकल संगमा से दूरभाष पर चर्चा कर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम लापता नवदम्पति की सुरक्षित वापसी के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री श्री संगमा ने आश्वस्त किया है कि राज्य की पुलिस और प्रशासन अमला गंभीरता से नवदम्पति का पता लगा रहा है। श्री संगमा ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस मामले में मेघालय प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाए रखने और समन्वय के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से मेघालय पर्यटन के लिए गए राजा और सोनम के सकुशल अपने घर वापस लौटने की प्रार्थना भी की है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button