Breaking Newsबिहार

धनबाद की छात्रा अनुष्का सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘द विंग्ड रिंग्स” का विधानसभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

रांची

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद की छात्रा अनुष्का सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘द विंग्ड रिंग्स'' का लोकार्पण किया।

‘‘द विंग्ड सीरीज़'' पुस्तक का पहला भाग नौ संघर्षरत युवाओं के बीच भावनाओं, साजिशों और प्यार तथा समाज के डर, आघात और अवसाद का सामना करने की कहानी पर आधारित हैं। पुस्तक अंग्रेज़ी भाषा में लिखी गई है। अध्यक्ष ने इस पुस्तक का लोकार्पण करते हुए 12 साल की उम्र में, अनुष्का सिंह की साहित्य में व्यापक अभिरुचि की प्रशंसा की और इसे झारखंड के लिए गर्व का विषय बताया।

Related Articles

अनुष्का सिंह कक्षा 8 की छात्रा है जो वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद में पढ़ रही है। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची और इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में भी पढ़ाई की है। पुस्तक की प्रस्तावना में लिखिका के द्वारा अपने पिता को रोल मॉडल मानते हुए यह पुस्तक अपने दादा स्वर्गीय अमीरचंद सिंह और दादी जमूरता देवी को समर्पित की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button