Breaking Newsबिहार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 10 मई को रांची में होने वाला दौरा रद्द

रांची
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 10 मई को रांची में होने वाला दौरा रद्द हो गया है। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है। रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को भी रद्द कर दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को रांची नहीं आएंगे। अमित शाह 9 मई को रांची आने वाले थे और 10 की बैठक में भाग लेने वाले थे। इस बैठक में बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को भाग लेना था। जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिषद की बैठक को रद्द किया गया।

बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच अंतरराज्यीय समन्वय, केंद्र-राज्यों के बीच परस्पर देनदारियों से संबंधित विषय, उग्रवाद उन्मूलन, परिसंपत्तियों के बंटवारे, नशीले पदार्थों के कारोबार पर नियंत्रण सहित कई मुद्दों पर चर्चा और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना थी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही थी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button